धामपुर में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व अन्य।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शुरू
धामपुर(बिजनौर)। नाट्यदीप फाउंडेशन की ओर से शनिवार को देर शाम 18 वां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया है। कई प्रदेशों से आई टीमों के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुुख मालती चौहान, ईओ मनोज कुमार रस्तोगी, धर्मराज राम आदि ने नटराज की मूर्ति के सामने दीप जलाकर किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने महोत्सव के आयोजकों की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से समाज में छिपी प्रतिभा को आगे आने का बढ़ावा मिलता है। राधा की नौटंकी को देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
नगर के एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ और पंजाबी लोक नृत्य नट आराधना से हुई। यूपी की टीम की ओर से सोमित्र चटर्जी व योगेश पंवार की ओर से लिखित व निर्देशित राधा की नौटंकी, मध्यप्रदेश की टीम की ओर से जयवंत दलवी , व एसएल सागर की ओर से लिखित व निर्देशित नाटक संध्या छाया, छत्तीसगढ़ इंडियन रेड क्रास सोसाइटी की ओर से लिखित व निर्देशित प्रदीप साहू का नाटक अंगदान- महादान का प्रभावशाली नाट्य मंचन किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक डा. राजेंद्र चौधरी, आदित्य सिंह, जेके जैतरिया, डा. आदित्य अग्रवाल, मनोज अग्रवाल रहे। संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।