नजीबाबाद के जलालाबाद में पेट्रोल पंप पर पैट्रोलियम पदार्थ की जांच करते एसडीएम संगीता और सीओ महे?
- फोटो : NAZIBABAD
मेरठ में खुलासे के बाद हरकत में आए अफसर
जलालाबाद (बिजनौर)। मेरठ में तेल के खेल के बाद अब पेट्रोल पंपों पर घटतौली या मिलावट की खबर लोग खुद प्रशासन को देने लगे हैं। शासन के इस खेल का संज्ञान लेने और अफसरों पर गिराई गई गाज के बाद दूसरे जिलों के अफसर भी हरकत में दिख रहे हैं। जलालाबाद में लोगों की शिकायत पर एसडीएम और सीओ ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ जलालाबाद क्षेत्र के पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते हुए सैंपल लेकर जांच को भेज दिया है। शनिवार को एसडीएम संगीता, सीओ महेश कुमार ने जलालाबाद क्षेत्र के पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं की ओर से प्रशासन को पेट्रोल पंप से मानक के विपरीत पेट्रोलियम पदार्थों में गड़बड़ी करने और मात्रा से कम दिए जाने की शिकायत मिल रहीं थी। एसडीएम और सीओ के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार व आदित्य कुमार, तौल-माप निरीक्षक पीसी पांडेय ने पेट्रोलियम पदार्थों का सैंपल लिया। पूर्ति निरीक्षण योगेश कुमार ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।