फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से तीन दावेदारों ने ठोली ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से तीन दावेदारों ने ठोली ताल
विज्ञापन

नगीना। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन कोतवाली ब्लॉक का प्रमुख बनने का सपना देख रहे दावेदार अभी से सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के टिकट को जीत की गारंटी मान रहे तीन दावेदारों ने समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं।
कोतवाली ब्लॉक से 6 बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। जिनमें निवर्तमान कोतवाली ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता ठाकुर विकास राजपूत की पत्नी तृप्ति राजपूत, बढ़ापुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल की पुत्र वधू व भाजपा नेता पंकज अग्रवाल की पत्नी राखी अग्रवाल, भाजपा नेता कुंवर प्रशांत कुमार व उनके भाई कुंवर गौरव सिंह, स्थानीय सपा विधायक मनोज पारस के छोटे भाई धर्मेंद्र पारस व उनके पुत्र अकसेष पारस निर्विरोध चुने गए थे। पिछले कार्यकाल में भाजपा नेता पंकज अग्रवाल की पत्नी राखी अग्रवाल करीब नौ माह तक ब्लॉक कोतवाली की कार्यवाहक प्रमुख बन गई थीं। ब्लॉक प्रमुख के लिए 2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह के छोटे भाई प्रदीप चौधरी की पत्नी पूनम चौधरी ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गई थीं।
विज्ञापन

करीब ढाई वर्ष बाद भाजपा नेता पंकज अग्रवाल की पत्नी राखी अग्रवाल अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थीं। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह के आशीर्वाद से अक्टूबर 2018 में अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था। तब तत्कालीन जिलाधिकारी ने राखी अग्रवाल को वित्तीय अधिकार सौंप दिए थे और उन्हें कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख बनाया था। 19 जुलाई 2019 में ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए पुन: चुनाव हुआ जिसमें राखी अग्रवाल के मुकाबले भाजपा नेता ठाकुर विकास राजपूत की पत्नी तृप्ति राजपूत चुनाव लड़ीं तथा ब्लॉक प्रमुख बनीं।
विज्ञापन

87 बीडीसी सदस्यों वाली कोतवाली ब्लॉक का प्रमुख बनने के लिए भाजपा से टिकट को लेकर मारामारी अभी से शुरू हो गई है। तृप्ति राजपूत, राखी अग्रवाल व कुंवर गौरव ने भाजपा जिला अध्यक्ष के समक्ष टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। वहीं, समाजवादी पार्टी व अन्य किसी पार्टी के प्रत्याशी का नाम अभी सामने नहीं आया है। भाजपा के तीनों दावेदारों ने क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए जोड़-तोड़ का काम भी शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान का कहना है कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें