फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कारों की भीषण भिड़ंत , एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कार भिड़ीं, दस लोग घायल
विज्ञापन

हल्दौर। नगर के बूढ़े बाबा मठ के समीप तीन कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गांव अखलासपुर निवासी हेमेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, राहुल कुमार, मंजीत सिंह व सोनू कुमार एक कार में सवार होकर हल्दौर घरेलू सामान की खरीदारी करने हल्दौर आ रहे थे। जबकि कोतवाली देहात निवासी मोहम्मद अरशद, अतहर, शाहिल व फरीद गांव पिलाना में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक कार में सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानीपत-- खटीमा मार्ग पर स्थित नगर के बूढ़े बाबा मठ के पास दोनों कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। कार में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों कारों में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान नहटौर की ओर से आ रही तीसरी कार भी जा टकराई। इसमें कार में सवार जनपद अमरोहा के थाना मंडी धनौरा निवासी विनोद कुमार भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल गांव अखलासपुर के लोगों को उपचार के लिए बिजनौर रेफर कर दिया। जबकि कोतवाली देहात के लोगों को उपचार सीएचसी में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें