फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत पर गए तीन भाइयों पर दबगों ने बोला हमला, एक की मौत; गांव में भारी पुलिस फोर्स को तैनात

Mon, 24 Mar 2025 11:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव खैरपुर के रहने वाले राहुल उम्र 30 वर्ष ने सिसोना गांव की आबादी के पास ठेके पर जमीन लेकर फसल बो रखी थी। सोमवार की शाम शाम राहुल अपने चचेरे भाई रजत और शुभम के साथ बाइक पर सवार होकर सिसौना गांव के पास स्थित खेत पर पहुंचा था।
विज्ञापन
Bijnor News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत पर गए तीन भाइयों पर सिसौना गांव के रहने वाले आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंच गया। उधर जातीय संघर्ष को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


गांव खैरपुर के रहने वाले राहुल उम्र 30 वर्ष ने सिसोना गांव की आबादी के पास ठेके पर जमीन लेकर फसल बो रखी थी। सोमवार की शाम शाम राहुल अपने चचेरे भाई रजत और शुभम के साथ बाइक पर सवार होकर सिसौना गांव के पास स्थित खेत पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उक्त खेत के पास ही किसान सहकारी समिति का कार्यालय भी है। यहां सिसौना गांव के ही रहने वाले अतुल त्यागी से उसकी नोक झोक हो गई। कुछ ही देर में अतुल त्यागी पक्ष के तमाम लोग वहां आ गए। जिन्होंने तीनों भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। 

धारदार हथियार से किए गए वार के चलते राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों चचेरे भाई हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने ही मृतक के परिवार और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने दो घंटे तक हंगामा किया। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक मृतक के शव को घटनास्थल से उठने नहीं दिया। सूचना मिलने ही मौके पर एसपी अभिषेक झा, सीओ राजेश सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें