फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन बाइक चोर पकड़े, सात मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात डिग्री कॉलेज के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से सात बाइकें बरामद कीं।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान चोरी की बाइकों पर सवार दो युवकों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने अलग-अलग बाइकों पर सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। युवकों में से एक ने अपना नाम विशांत निवासी ग्राम राजोपुर थाना कोतवाली देहात व दूसरे ने मयंक निवासी ग्राम गोगली थाना हीमपुर दीपा बताया। बाइकों के कागज मांगने पर उन्होंने बाइकें चोरी की होने की बात कबूल कीं।
साथ ही बताया कि पास के बाग में जो इंडिकेटर दे रहा वह उनका साथी अभित निवासी गांव गोगली थाना हीमपुर दीपा है। पुलिस को वहां चोरी की पांच बाइकें और मिलीं। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे जनपद व गैर जनपदों से बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट आदि पहचान चिह्न बदलकर कर सस्ते दामों में बेच देते हैं। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें