डंपर चालक के तीन हमलावर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, जलालाबाद/नजीबाबाद। डंपर चालक पर जानलेवा हमले करने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हमलावरों ने डंपर चालक पर आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला किया था।
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर 24 अप्रैल को गांव जमालदी के निकट डंपर चालक मानसिंह उर्फ लाला पर कुल्हाड़ी से हुए हमले का पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिजनौर के गांव अजुपुरा निवासी मोहन व उसे पिता दिनेश और जिला अलीगढ़ के गांव पिलखाना निवासी बाबूदीन को परतापुर अड्डे से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डंपर चालक पर आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला किया था।
डंपर चालक मानसिंह उर्फ लाला पर 24 अप्रैल को कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ था। डंपर में खून, कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन मिला था। हत्या की आशंका के बाद एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच की।