फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर दमन पाल के अपहरण में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हीमपुर दीपा । छुट्टी पर घर आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर दमन पाल का गांव भवानीपुर के ही दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन गाड़ी में डालकर ले गए और मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है।
विज्ञापन

दरअसल, तीन साल पहले शराब पीने के दौरान हुए विवाद की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। गांव भवानीपुर निवासी दमन पाल (28) पुत्र आकाशपाल नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह बुधवार की शाम गांव के ही एक युवक के साथ खेत पर जा रहा था। रास्ते में ऑल्टो कार सवार चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
उसके साथी ने परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर क्षेत्र में कांबिंग शुरु कर दी। करीब चार घंटे तक एसओजी और थाना पुलिस दौड़ती रही। बाद में दमन पाल को गांव गदनपुरा के जंगल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

साथ ही गुलाब पुत्र महेश, शिकांशू उर्फ कान्नी पुत्र नरेश निवासीगण गदनपुरा, विकास उर्फ विक्की पुत्र कालू निवासी विरोपुर थाना चांदपुर को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी हिमांशु पुत्र अजब सिंह निवासी गदनपुरा मौका पाकर फरार हो गया।
सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों का तीन वर्ष पूर्व शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। तभी से ये रंजिश रखते थे। कुछ दिन पहले भी आरोपियों और पीड़ित युवक के बीच फोन पर भी नोकझोंक हुई थी। अब मदन पाल छुट्टी में गांव आया तो आरोपी उसे जबरन कार में डालकर ले गए। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें