फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दस लाख से अधिक के गहनों की चोरी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। पुलिस ने दो दिन पूर्व दस लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी के आरोप में शनिवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए। एक अभियुक्त की बहन की शादी चोरी की वारदात वाले घर में हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नाजिर नगर में निसार अहमद सब्जी वाले का आवास है। 12 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर अपनी नवासी के अकीके में छूछक देने पुत्री के घर नहटौर गया था। अपरांह छह बजे घर लौटने के बाद जब वे दरवाजे का ताला खोलकर मकान में दाखिल हुए तब अंदर संदूक के ताले खुले और सामान बिखरा पड़ा था तथा छत में पड़े लोहे के जाल में लगा ताला टूटा हुआ था। निसार के मुताबिक चोर पड़ोसी के मकान से उसकी छत पर पहुंचे तथा जाल का ताला तोड़कर उसका पट उठाते हुए अंदर दाखिल हुए। उन्होंने कमरों में रखे संदूक खोले और उनमें रखे पांच तोला सोने व करीब डेढ़ किग्रा चॉंदी के गहने चोरी कर लिए और जाल के रास्ते छत से होते हुए वापस चले गए।
13 फरवरी को निसार के पुत्र मोहम्मद इस्तखार की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अयान पुत्र अनीस (20), अलबख्श पुत्र सलीम (19) और परवेज पुत्र इस्तखार शाह (19) निवासीगण मोहल्ला नाजिर नगर को नामजद किया गया था। अलबख्श, मोहम्मद इस्तखार के भाई मोहम्मद दानिश का साला है। इसी दौरान पुलिस को उपरोक्त अभियुक्तों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने अलबख्श, परवेज और अयान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अभियुक्तों के पास से चोरी हुए सफेद व पीली धातु के आभूषण बरामद हुए। इनमें हस्तबंद, पांच जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र का पैंडल, दो अदद गले दे टीप, माथे का झूमर, एक जोड़ी हाथों के कड़े, दो अदद मंगलसूत्र, दो जोड़ी कानों के झाले, एक जोड़ी कोकले, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी कुंडल, नोजपिन, नथ, दो अदद अंगूठी, बिछवे तथा 4000 रुपये आदि शामिल हैं। अभियुक्तों ने बरामद ज्वैलरी को बेचने जाने की बात बताई तथा बरामद रुपयों को करीब पांच महीने पहले जैतरा में सैनेटरी स्टोर शोरूम से टंकी फिटिंग का सामान व 36 हजार रुपये चोरी करना कबूल किया। बताया कि सामान को 20 हजार रुपये में बेच दिया था तथा बरामद रुपये जैतरा में की गई चोरी के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें