फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : प्राचीन बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वरनाथ में हजारों शिवभक्त पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। महाशिवरात्रि के मौके पर नगर के प्राचीन बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में हजारों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे। शनिवार की मध्य रात्रि 12 बजे से प्राचीन बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में जलाभिषेक शुरू हो गया। नगर में पहुंचे हजारों शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्वागत शिविर लगाए।
विज्ञापन

सुयश कॉम्प्लेक्स के बाहर शिविर में साहू संतोष कुमार अग्रवाल, साहू सुयश अग्रवाल, साहू अनुभव अग्रवाल, सुनील कुमार एडवोकेट, पंडित सचिन शर्मा ने शिवभक्तों की सेवा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने शिविर लगाया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर, डॉ. आशीष अहलावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अनमोल आदि सेवा में लगे रहे।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा बड़े मंदिर गेट पर शिव भक्तों के लिए गर्म दूध व दवाइयां की व्यवस्था की गईं। चेयरपर्सन के पुत्र व चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे। पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, रोहित कुमार, सभासद गोपाल शर्मा बड़े मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पालिका टीम के साथ जुटे रहे। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी पुलिस बल के साथ शनिवार को पूरे दिन क्षेत्र में कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें