बिजनौर में मेडिकल अस्पताल में जाम लगने से फंसी एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ विजय सिंह।
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल की रोड पर बृहस्पतिवार को जाम लगने से तीन एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए कोई भी होमगार्ड नजर नहीं आया।
दरअसल, मेडिकल अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते दो गेट बंद हैं। महिला अस्पताल की तरफ जाने वाले गेट की तरफ सड़क का निर्माण चल रहा है। जबकि, दूसरे गेट की तरफ 200 बेड के भवन का निर्माण हो रहा है। जिस वजह से दोनों प्रवेश द्वार बंद है। ऐसे में अस्पताल आने वाले सभी मरीज एक ही द्वार से आ रहे हैं। जिस वजह से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। यहीं वजह है कि बृहस्पतिवार को करीब एक बजे इमरजेंसी की तरफ गेट पर जाम लग गया।
जाम में करीब 20 मिनट तीन एंबुलेंस फंसी रहीं। एक एंबुलेंस में गर्भवती महिला था। महिला को चांदपुर से डिलीवरी के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर आ रहे थे। अस्पताल पहुंचते ही जाम लग गया। देखते ही देखते कुछ देर में तीन एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। जाम खुलने तक सभी एंबुलेंस और वाहन जाम में फंसे रहे। कुछ देर बाद जाम खुल गया।