बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह, शेरसिंह और अभय सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलौत ने बताया कि महासचिव पद पर कोमल सिंह, गुलसिताब, मनोज कुमार, तेज सिंह सैनी, संजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर करतार सिंह, संदीप कुमार, छतर पाल, इसरार उर्फ राजा ने नामांकन किया। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तुषार चौधरी, विकास नारायण यादव, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर मोहित कुमार, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शारिक, कोषाध्यक्ष पद पर कविता चौधरी, शबाना, प्रीति चौहान, सांस्कृतिक सचिव पद पर पूजा, वंदना आजाद, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन पद पर अभिषेक अग्रवाल, नितिन कुमार, राजीव धीमान, वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पद पर मोहम्मद आदिल अहमद, अजीत कुमार खन्ना, ईशाक मंसूर, हेमंत राजपूत, शमीम अख्तर, विश्वनाथ शर्मा, सतीश कुमार, अमित कुमार, कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पद पर नवील अहमद, आदित्य कुमार, संगीता कुमारी, परवेंद्र सिंह, जीशान आलम, हनुमान सिंह चौहान, मोहम्मद काशिद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल कराने में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलौत, नरेंद्र सिंह, ओमेंद्र त्यागी, बलवंत सिंह, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह आदि शामिल रहे। वहीं, मतदान 31 मार्च को जिला जजी परिसर में हाेगा।