बिजनौर में पुलिस लाइन में धामपुर के गांव पाडली मांडू में हुए दोहरे हत्याकांड के पकड़े गए आरोपियो?
- फोटो : BIJNOR
दोहरे हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर/धामपुर। धामपुर पुलिस ने गांव पाडली मांडू में हुए दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। खरीदे गए कुत्ते के रुपये न देने पर घटना को अंजाम दिया गया था।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक 28 जुलाई की शाम करीब सात बजे धामपुर थाने के गांव पाडली मांडू में कुत्ता खरीदारी के रुपये न देने पर दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। तमंचों से दोनों पक्षों में चलाई गई गोली में एक पक्ष के केहर सिंह व राहगीर प्रशांत की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रशांत का चाचा सतेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गया था। इस घटना को लेकर गांव के दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्ष ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने घटना के तीन आरोपी सुलभ, सुनील व अमीचंद को 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचे के साथ दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने गांव पाडली मांडू में किया पैदल मार्च
धामपुर। एसपी देहात संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार रात गांव पाडली मांडू गांव का भ्रमण किया। शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में पैदल मार्च निकाला। एसपी देहात मृतक प्रशांत डवास उर्फ वीशू के घर पर पहुंचे। कोतवाल क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से नामजद दो आरोपी रानू और रामू का चालान कर दिया गया है। तीन अन्य आरोपियों को नूरपुर मार्ग पर गांव अमखेड़ा को जाने वाले वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।