फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योजनाओं में योगदान देने वालों को करें सम्मानित’

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में वर्तमान प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य रूप में संपन्न कराएं। प्रत्येक कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित जनहित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं तथा शासकीय योजनाओं में विशिष्ट योगदान करने वाले कर्मचारियों एवं व्यक्तियों को भी सम्मानित करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बैठक कर अधिकारियों को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश को विकास की चरम प्रगति पर पहुंचाया गया है। विकास से संबंधित लगभग 46 कार्यक्रमों में वर्तमान सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा देश में प्रथम व उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 19 मार्च को चार वर्ष पूरे होने अवसर पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन तथा प्रदेश स्तरीय ‘‘विकास पुस्तिका‘‘ का विमोचन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, जिला स्तरीय एवं विधानसभा वार विकास पुस्तिकाओं का विमोचन होगा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कराएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय 19 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी दी। इसके बाद निरीक्षण भवन कक्ष में उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी धर्मवीर सिंह, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ विजय कुमार यादव, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, समस्त एसडीएम सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें