फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी कोरोना काल में मसीहा बनेंगे विकास सेतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार भी कोरोना काल में मसीहा बनेंगे विकास सेतिया
विज्ञापन

बिजनौर। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और समाज सेवा की दृष्टि से विकास सेतिया फिर से कोरोना मरीजों के मसीहा बनेंगे। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फिर से क्वारंटीन सेंटरों में कोरोना संक्रमितों को भोजन और दवाइयां आदि की व्यवस्था करने की अनुमति मांगी है। पिछले वर्ष भी संकट काल में विकास सेतिया ने लगभग साढ़े तीन लाख प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए लगातार तीन माह तक नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की थी।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार बिजनौर चीनी मिल के सामने कपड़ा और पटाखा व्यापार करने वाले समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले युवा विकास सेतिया इस बार फिर से कोरोना मरीजों के मसीहा बनने की सोच रहे हैं। डीएम ने बताया कि विकास सेतिया ने वर्तमान में भीषण रूप से चल रही कोरोना की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा की दृष्टि से इस महामारी में राजकीय आईटीआई बिजनौर में क्वारंटीन सेंटर का संचालन करने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसके लिए उन्हें अनुमति प्रदान की गई है। इस व्यवस्था को जुटाने में विकास सेतिया को क्वारंटीन सेंटर पर रहने वाले व्यक्तियों को दवाइयां, भोजन, ऑक्सीजन, सभी प्रकार के सहयोगी, स्टाफ, उपकरण, बेड आदि का प्रबंध स्वयं करना होगा। डीएम ने बताया कि पिछले साल भी विकास सेतिया ने लगभग साढ़े तीन लाख लोगों को लगातार तीन माह तक भारतीय रसोई चलाकर उनके भोजन की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाइयों की शिकायतों के लिए मोबाइल नंबर जारी
बिजनौर। जनपद में पर्याप्त मात्रा में औषधियां उपलब्ध हैं। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी में जनपद में अगर कोई मेडिकल स्टोर संचालक औषधियों कालाबाजारी करता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी मेडिकल स्टोर संचालक से इस प्रकार की कोई समस्या है तो वे औषधि निरीक्षक बिजनौर के मोबाइल नंबर 9559401111 पर अवश्य शिकायत करें, जिससे कि संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें