फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: करंट से झुलसे तीसरे युवक की भी मौत, परिजनों में मचा कोहराम, शोक की लहर दौड़ी

Mon, 17 Oct 2022 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर के अफजलगढ़ में हाईटेंशन करंट लगने से तीसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार और मौहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के अफजलगढ़ हाईटेंशन करंट लगने से झुलसे तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इसके दो साथियों की मौके पर ही शनिवार की देर शाम मौत हो गई थी। तीन युवकों की मौत से इनके परिवारों के साथ ही मोहल्लों में भी मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार कालागढ़ मार्ग स्थित एक दुकान के सामने नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी आरिफ, जैद, अनवरपुर चंडिका निवासी लाला व एक अन्य युवक सजावट करने के लिए टैंट का लोहे से बना गेट खड़ा कर रहे थे।उसके पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर रखा था, गेट उठाते समय अनियंत्रित हो गया और ट्रांसफार्मर से जा टकराया। जिससे उतरे करंट की चपेट में तीन युवक आरिफ, जैद व लाला आकर बुरी तरह से झुलस गये थे। जबकि चौथा युवक पास में ही कोई सामान उठाने के लिए चला गया था, जो दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें: UP: बंदिशें बेअसर, हवा में बढ़ रहा प्रदूषण, एनसीआर में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, एक्यूआई 252
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में दो युवक आरिफ व लाला को सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। वही गंभीर रूप से झुलसे जैद को उपचार के लिए बिजनौर अस्पताल के लिए भेजा गया था। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अचानक नगर में हुई तीन मौतों से शोक की लहर दौड़ गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें