फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: घर के बरामदे में सो रही महिला के कानों के कुंडल खींचकर फरार हुआ चोर

Fri, 23 Jan 2026 05:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बास्टा क्षेत्र के सब्दलपुर खुर्द गांव में रात के समय घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से चोर कुंडल खींचकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
crime - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के बास्टा क्षेत्र में गांव सब्दलपुर खुर्द में गुरुवार रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोर ने देर रात एक मकान में घुसकर घर के बरामदे में सो रही महिला को निशाना बनाया।

विज्ञापन


कुंडल खींचते ही खुली महिला की आंख
गांव निवासी बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी पत्नी राजपाल सिंह ने बताया कि वह रात को घर के बरामदे में सो रही थीं। तभी एक बदमाश ने उनके दोनों कानों के कुंडल खींच लिए, जिससे उनकी नींद खुल गई।

यह भी पढ़ें: Weather Today: वसंत पंचमी पर बदला मौसम..., मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत में बारिश
विज्ञापन


खींचतान के बाद चोर फरार
महिला ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया और दोनों के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई, लेकिन बदमाश कुंडल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय महिला के पति बीमारी के चलते चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण, पुलिस जांच में जुटी
महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें