फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घना कोहरा बना काल, छीन ली दो की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अफजलगढ़/ गजरौला शिव। जिले में मंगलवार को घना कोहरा हादसों का सबब बना। अफजलगढ़ में घने कोहरे के कारण ट्रक आगे जा रहे डंपर से टकरा गया। इसमें ट्रक चालक साहिल की मौत हो गई, जबकि हेल्पर अरमान घायल हो गया। उधर, गजरौला शिव में ोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर और बस का पिछला पहिया सिर पर उतर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जसपुर निवासी चालक साहिल पुत्र नसीम और हेल्पर अरमान (28) पुत्र इंदौर निवासी लक्सर बुधवार को रुड़की से ट्रक में सीमेंट भरकर रामनगर जा रहे थे। गाड़ी हेल्पर अरमान चला रहा था। सुबह सात बजे अफजलगढ़ थाने के गांव आसफाबाद चमन स्थित धर्म कांटे के समीप उनका ट्रक घना कोहरा होने के कारण आगे जा रहे बजरी से भरे डंपर से टकरा गया।
हादसे में ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक और हेल्पर दोनों केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे चालक-हेल्पर को बाहर निकलवाकर सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सक ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद सड़क से बजरी हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें