कालागढ़ में बाहर से आवाजाही करने वालों का थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : DHAMPUR
बैरियर पर थर्मल जांच, लोगों का ब्योरा दर्ज
कालागढ़। कालागढ़ में आवाजाही करने वालों की थर्मल जांच सुरक्षा बैरियर नंबर एक पर ही की जा रही है। आवागमन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।
कालागढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा बैरियर संख्या एक पर टीम तैनात कर दी है। इस बैरियर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। कालागढ़ में आने जाने वालों की थर्मल जांच व उनका ब्यौरा यहां दर्ज किया जा रहा है। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि आवश्यकता के लिए कालागढ़ से बाहर आवागमन के लिए केवल एक ही बैरियर का उपयोग किया जा रहा है। अन्य सभी बैरियर सील है। यहां सभी की थर्मल जांच की जा रही है। कालागढ़ को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है।