फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर भी नहीं होगी सामूहिक नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद पर भी नहीं होगी सामूहिक नमाज
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने प्रदेश के सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को बकरीद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 के ध्यान में रखते हुए बकरीद पर कहीं भी सामूहिक आयोजन और भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सघन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने समस्त पुलिस अधिकारियों को धर्मगुरुओं की सहायता से बकरीद का त्योहार घर में रहकर मनाने, सामूहिक नमाज अदा नहीं करने के लिए लोगों को प्रेरित करने तथा वाहनों पर लाउडस्पीकर लगवाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को सक्रिय करने, सोशल मीडिया से फैलने वाली अफवाहों पर पैनी नजर रखने, मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी करने, असामाजिक व सांप्रदायिक तत्वों की सूची तैयार करने सहित समस्त थानाध्यक्षों केे छोटी से घटना पर गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। गोवध और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने वालों पर कार्रवाई करने, खुले स्थानों पर कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने तथा कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहने सहित तमाम तरह के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें