फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दीपावली पर होगी बिजली की निर्बाध आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए ऊर्जा निगम के अफसरों ने बिजली लाइनों की मरम्मत, आसपास पेड़ों की छटाई आदि का कार्य किया। यदि कोई ट्रांसफॉर्मर खराब होता है, तो ट्रॉली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने को कहा है। उन्होंने बिजनौर समेत सभी सर्किल के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं को बिजलीघरों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बिजनौर डिविजन प्रथम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि एमडी के निर्देशानुसार लाइनों का दुरुस्तीकरण कर दिया है। बिजली कटौती नहीं की जाएगी। स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था है। संवाद׫
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें