फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अक्तूबर में 55 सीएचओ ने नहीं की एनसीडी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस माह 1368 आशाओं ने सीबीएसी फाॅर्म नहीं भरा
विज्ञापन

- सीएचओ ने भरे गए सीबीएसी फाॅर्म के सापेक्ष नहीं की स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का दावा कर रहा है। मगर, आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जी हां, 55 सीएचओ ऐसे हैं, जिन्होंने अक्तूबर माह एक एनसीडी स्क्रीनिंग नहीं की है। 1368 आशाओं ने भी इस माह मरीजों का समुदाय-आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (सीबीएसी) फॉर्म नहीं भरा है।

जिलेभर में 329 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी(सीएचओ) काम कर रहे हैं, जबकि आशाओं की संख्या 3173 हैं। इस समय सरकार 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग पर जोर दे रही है। जिलेभर में इस उम्र के अधिक आयु के 1676612 लोग हैं।
विज्ञापन

एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत लोगों की बीपी, शुगर सहित अन्य कई तरह की जांच होती है। मगर, कुछ सीएचओ एनसीडी स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले माह में आशाओं ने 103453 सीबीएसी फॉर्म भरे थे। मगर सीएचओ ने भरे गए सीबीएसी फॉर्म के सापेक्ष मात्र 23980 की ही एनसीडी स्क्रीनिंग की। इसके अलावा नूरपुर और नजीबाबाद ब्लॉक में सबसे ज्यादा 11-11 सीएचओ ने शून्य एनसीडी स्क्रीनिंग की है।
विज्ञापन



एनसीडी स्क्रीनिंग कराने पर ज्यादा जोर है। मगर कुछ सीएचओ एनसीडी स्क्रीनिंग करने में लापरवाही बरत रहे हैं। अक्तूबर माह में 55 सीएचओ ने स्क्रीनिंग नहीं की। अगर एक सप्ताह में स्क्रीनिंग का लक्ष्य पूरा नहीं किया तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें