फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन पढ़ाई की होगी त्रिस्तरीय निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पढ़ाई की होगी त्रिस्तरीय निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड के स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई की निगरानी सख्त कर दी है। आनलाइन पढ़ाई की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। इसके लिए जिला कंट्रोल रूम बना दिया गया है। स्कूलों की वन टू वन निगरानी को करीब तीन दर्जन नोडल अधिकारी बनाये गए हैं। शासन की मंशा है कि लॉकडाउन में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई हो। नियमित कक्षावार तथा विषयवार वर्चुअल क्लास चले। अभी तक व्हाट्स एप से पढ़ाई हो रही थी। अब दूरदर्शन से भी पढ़ाई शुरू हो गई है। शासन ने कोर्स में तीस प्रतिशत की कटौती की है।
विज्ञापन

इसका विषय वार विवरण कॉलेज को भेज दिया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जीजीआईसी में जिला नियंत्रण रूम बना दिया है। निर्मला शर्मा प्रधानाचार्या प्रभारी हैं। स्कूलवार 34 नोडल अधिकारी बने हैं । एक नोडल अधिकारी को 12 स्कूल आवंटित हैं। जिले में कुल 387 स्कूल हैं। जिला स्तर पर निशात कुमार यादव, राकेश शर्मा तथा अनंशु माहेश्वरी मास्टर ट्रेनर होंगे। छात्रों के कोर्स के तीन भाग हैं। शनिवार को छात्र अपने विषय की समस्या रखेंगे। शिक्षक व्हाट्स एप से निवारण करेंगे। शिक्षक छात्रों की पढ़ाई का रजिस्टर बनाएंगे। नोडल अधिकारी साप्ताहिक जांच आख्या देंगे। बताया कि जिला निगरानी टीम छात्रों को रेंडमली फोन करके पढ़ाई होने की जानकारी लेगी। इसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशक, जेडी व शासन को भेजी जाएगी। कहा कि छात्रों के मूल्यांकन के लिए माह के अंत में छात्र को सवाल विषयवार भेजे जाएंगे। छात्र व्हाटस एप से जवाब देगा। डीआईओएस ने कहा कि दूरदर्शन की कक्षाएं रोजाना चल रही हैं। प्रधानाचार्य छात्रों को सूचना दें। पढ़ाई में शत प्रतिशत छात्रों को जोड़ना है। कोताही सामने आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें