फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कक्षाओं का होगा डिजिटलाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में कक्षाओं का होगा डिजिटलाइजेशन
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों की जल्द ही सूरत बदली बदली दिखाई देगी। स्कूलों में कक्षाओं का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए बीएसए ने शिक्षकों को जन समुदाय का सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी अपनेे क्षेत्रों के स्कूलों पर नजर रखने को कहा गया है।
जिले में करीब 2500 प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूल हैं। इन स्कूलों को सजाने संवारने की कवायद पिछले एक साल से चल रही है। मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय बनवाए गए हैं। अधिकांश स्कूलों में बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग शौचालय बनवाए गए हैं। स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील बनाने के लिए रसोइघरों में टाइल्स लगवाई गई हैं। जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से विगत वर्ष जिले के करीब 75 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू कराई गई हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने मिशन कायाकल्प के आधे अधूरे कार्यों को ग्राम पंचायतों से पूरा कराने के निर्देश दिए थे। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि जिले के स्कूलों की कक्षाओं का डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को ई पाठशाला के तहत शिक्षण कार्य कराने को कहा गया है। स्कूलों में डिजिटलाइजेशन के लिए जनसमुदाय का सहयोग लेने को कहा गया है। शिक्षक इसके लिए अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें डिजिटलाइजेशन के लाभ के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। बीएसए ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें