फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदुर कुटी में विदुर नीति की सार्थकता पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन




बिजनौर। शासन विदुर नीति को जन-जन तक पहुंचा रहा है। जिले का पौराणिक स्थल विदुर कुटी शिक्षा का केंद्र बन रहा है। अब छात्र-छात्राएं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विदुर नीति की उपयोगिता पर मंथन करेंगे। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों की विदुर नीति पर भाषण प्रतियोगिता चार दिन बाद प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है।



विदुर नीति धर्म एवं न्याय के सिद्धांत को परिभाषित करती हैं। शासन विदुर संदेश को गांव, शहर के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा रहा है। युवाओं को विदुर नीति से अवगत कराने पर ध्यान केंद्रित है। इसलिए इस क्रम में विदुर गृह इंटर काॅलेज विदुर कुटी दारानगर में विद्यार्थी विदुर नीति पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यालय के प्रबंध संचालक राकेश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र के अनुसार विदुर नीति पर 15 दिसंबर को माध्यमिक विद्यालयों की भाषण प्रतियोगिता प्रस्तावित है। प्रतियोगिता का विषय-आधुनिक भारत में विदुर नीति की उपयोगिता है। माध्यमिक विद्यालयों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी व शिक्षाविद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें