फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अभियान चलाकर उतरवाए गए 65 लाउडस्पीकर

Tue, 12 Dec 2023 12:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एक धार्मिक स्थल से पुलिस ने उतरवाये लाउडस्पीकर। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
- 185 लाउडस्पीकरों की आवाज को कराया गया कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर सोमवार की तड़के ही अभियान चलाया गया। एएसपी देहात की अगुवाई में चेकिंग हुई तो 185 जगहों पर तेज आवाज में लाडस्पीकर चलते मिले, जिनकी आवाज को कम कराया गया। वहीं 65 लाउडस्पीकर उतरवाए गए।
सोमवार की सुबह पांच बजे से सात बजे तक शासन के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। मंदिर मस्जिद धार्मिक स्थलों पर एक से अधिक लगे लाउडस्पीकर को उतारा गया। मानक स्वरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि कम कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक देहात रामअर्ज ने बताया कि सुबह शासन के निर्देश पर पूरे जनपद में अभियान चलाया गया। धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे 282 लाउडस्पीकर चेक किए गए। इनमें 185 लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया गया। जबकि 65 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें