फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडावली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिला मजिस्ट्रेट ने उपजिला मजिस्ट्रेट नजीबाबाद को संबंधित घटना के संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडावली थाने के नारायणपुर रतन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 15 जून 2021 को पुलिस ने नारायणपुर रतन निवासी नईम पुत्र यामीन, हासिम पुत्र यामीन, महफूज पुत्र महबूब, अतीक पुत्र शफीक निवासी नारायणपुर रतन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। घटना में नईम के पैर में गोली लगी थी। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उपजिला मजिस्ट्रेट नजीबाबाद ने संबंधित मामले में पुलिस तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा संबंधित मामले में लिखित एवं मौखिक साक्ष्य मजिस्ट्रियल जांच के लिए 31 जुलाई 2021 से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने की सलाह दी। उपजिला मजिस्ट्रेट ने निर्धारित तिथि के बाद साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें