फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
41 हजार छात्र-छात्राओं ने इंटर पास की इस साल जिले में
विज्ञापन

26 डिग्री कॉलेज जिले में, जिनमें विभिन्न पाठ्यक्रमों की हैं सीमित सीटें

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई की 12वीं परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। जिले में करीब 41 हजार छात्र-छात्राएं इंटर पास हुए, जो स्नातक और समकक्ष कोर्स में प्रवेश लेंगे। इंटर छात्रों के सापेक्ष जिले में 26 डिग्री कॉलेजों है, जिनमें विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीमित सीटें है। इस कारण प्रवेश के लिए मारामारी मचनी तय है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा में 33,410 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। आईसीएसई के बाद सीबीएसई 12वीं में करीब 5144 छात्र-छात्राएं पास हुई। यानी जिले में करीब 41 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुए। यह सभी अब डिग्री काॅलेज, प्रोफेशनल, पॉलिटेनिक, आईटीआई आदि कॉलेजों में प्रवेश लेने की तैयारी में जुट गए हैं। इनमें काफी छात्र-छात्राएं स्नातक में प्रवेश लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बाहर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी छात्र-इंजीनियरिंग, मेडिकल लाइन में भविष्य बनाने को प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गए है। बाकी जिले के कॉलेज में प्रवेश लेंगे, जिससे प्रवेश को मारामारी रहने की संभावना है। वैसे जिले में प्रोफेशनल कॉलेज भी खुल गए है। मगर, सरकारी और अर्द्धसरकारी काॅलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी मचेगी। इन कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिलने पर छात्रों को प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ेगा।

जिले के मुख्य कॉलेज और सीटों का ब्योरा
आरबीडी महिला महाविद्यालय
बीए 720
बीकॉम 120 बीएलएड 50
बीएससी होमसाइंस 80

वर्धमान डिग्री काॅलेज
बीए 720
बीएससी गणित ग्रुप 320
बीएससी बायो ग्रुप 240
बीकॉम 240
बीएड 50

विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा बीए 1600
बीकॉम 700
बीएससी 1120
गृह विज्ञान 120

-
साहू जैन महाविद्यालय नजीबाबाद
बीएससी 240
बीकॉम 80
बीए 480

राम जैन कन्या महाविद्यालय
बीएससी 120
बीकॉम 160
बीए 640
-
एसएसडी कॉलेज
बीएससी 280
बीकॉम 120
बीए 760
-
एनआईआईटी कॉलेज
बीएससी 220
बीकॉम 220
बीए 420
-
आरएसएम डिग्री काॅलेज धामपुर
बीए 560
बीएससी बायो 160
बीएससी कृषि 160
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें