फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरों का मच रहा शोर, ग्रामीणों ने घरों की छतों पर बनाईं झोपड़ियां

Sun, 03 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कादराबाद के गांव रसूलपुर में चोरों की निगरानी करने के लिए छत बनाई झोंपड़ी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कादराबाद। नगर में चोरों के मच रहे शोर के बाद ग्रामीणों ने घरों की छत पर झोपड़िया बना ली है। इनमें रहकर लोग पहरा दे रहे हैं।शुक्रवार रात करीब 11 बजे किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि धर्मपुरा मार्ग पर सुबोध कश्यप के घर के आसपास चोर खड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे जहां कई लोगों के पैरों के निशान देखे गए, लेकिन मौके पर कोई मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों के मौजूद होने की आशंका के चलते पास के गन्ने के खेतों में घंटों चोरों को तलाश किया। इसके अलावा गांव रसूलपुर आबाद, प्रेमपुरी व कटारमल में भी ग्रामीण चोरों के होने का हल्ला मचने पर रात भर छतों पर झोपड़ी डाल कर सोने को मजबूर हैं। ग्रामीण वीडियो बनाकर एक दूसरे को व सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें