नहीं हुई गन्ने की छिलाई, मिलों में नो केन
धामपुर/कालागढ़। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से रुक रुककर हो रही बारिश से सर्दी बढ़ गई है। पूरे दिन बारिश होने की वजह से यातायात सेवाएं बाधित रहीं। स्कूल कॉलेजों में बच्चों की संख्या कम रही। आकाश में काले बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी दिनभर तेज हवा के साथ बारिश होती रही। खेतों में पानी जमा होने से चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति ठप होने चीनी मिल नो केन हो रही है।
बारिश के चलते कालागढ़-धामपुर मार्ग पर चलने वाले वाहन भी कम दिखाई दिए। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार बांध के केचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है। बरसात के दिनों में होने वाली बारिश की अपेक्षा यह बारिश काफी कम होती है। फिर भी 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक रिकॉर्ड की गई। तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप रही। गन्ने की छिलाई न होने से कोल्हुआें और चीनी मिलों में गन्ना बहुत कम पहुंचा। धामपुर क्षेत्र के किसानों नरेंद्र सिंह, दलपत सिंह, भारत भूषण शर्मा का कहना है कि जिन किसानों ने गन्ने और अन्य फसलों की सिंचाई कर दी थी। बारिश होने ने उन फसलों को नुकसान पहुंचा है। हरेवली के रामपाल सिंह, आलम सिंह, आनंद सिंह, कृपाल सिंह का कहना है कि बारिश के कारण किसानों के सामने पशु चारे का संकट गहरा गया है। जिन किसानों ने अभी गेहूं की बुआई नहीं की है। अब वह बारिश होने से लेट हो जाएगी। जिन किसानों ने हाल में गेहूं की बुआई की है।