फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बस में आई तकनीकी खराबी, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
जलालाबाद फ्लाईओवर पर लगा जाम।(स्रोत-संवाद)
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी हाईवे पर अचानक रोडवेज बस में तकनीकी खराबी आ गई। बस खराब होने से जलालाबाद फ्लाईओवर के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


नजीबाबाद डिपो की बस बिजनौर से नजीबाबाद आ रही थी। तभी मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जलालाबाद फ्लाईओवर के निकट बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। देर शाम बस खराब होने से जलालाबाद फ्लाईओवर पर लंबी दूरी के वाहन जाम में फंस गए। फ्लाईओवर के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने जाम में फंसी एंबुलेंस और वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें