फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना सहमति नहीं होगा किसानों का बीमा, निर्देश जारी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों की बिना सहमति के उनका बीमा करने के मामले में पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। स्पष्ट किया गया है कि बिना किसान की सहमति के कोई भी बीमा प्रीमियम न काटा जाए।
जिले की शाखाओं में बिना सहमति बीमा करने और प्रीमियम काटने के मामले को अमर उजाला ने चार दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पीएनबी की शाखाओं में किसानों की सहमति के बिना उनके खातों से स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के नाम पर धनराशि काटी गई थी। कुछ जगहों पर इसका विरोध हुआ तो धनराशि वापस कर दी गई थी। बैंक शाखाओं ने काटी गई धनराशि को ब्याज और चार्ज का नाम दे दिया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच कराई। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने इसकी जांच कराई तो तथ्यों को सही पाया गया है। कुछ किसानो के खातों से धनराशि कई बार काटी गई। जिला प्रशासन ने भी बैंक से स्पष्टीकरण मांगा।
उप मंडल प्रमुख ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया है कि किसी भी ऋण खाताधारक के खातों से किसी भी प्रकार का बीमा करते समय उससे लिखित रूप में सहमति लें। इसकी पूर्ण जानकारी मौखिक रूप से भी किसान को दें।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधकों को निर्देश हैं कि निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाना सुनिश्चित करें। यदि इस संबंध में किसी भी बैंक उपभोक्ता से कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शाखा

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें