फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईवे मार्ग पर दो घंटे लगा जाम, यात्री हुए परेशान

Wed, 17 Sep 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर नगर के बीच  लगा जाम।
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर के बीच से गुजर रहे हाईवे पर मंगलवार को दो घंटे से अधिक भयंकर जाम की स्थिति रही। जाम से मेरठ-पौड़ी और हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में अचानक 11 बजे तेज वर्षा शुरू होने के बाद नगर के अधिकांश संपर्क मार्गाें पर दो फीट जलभराव हो गया। नगर का आवागमन संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने के कारण हाईवे से होकर गुजरने लगा। लंबी दूरी के वाहन और नगर के अधिकांश संपर्क मार्गों का आवागमन हाईवे से होने के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। मालगोदाम तिराहा, कृष्णा टाकीज चौराह, स्टेशन तिराहा और बिहारी के चौराहे पर जाम लगा। करीब ड़ेढ घंटे से वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें