फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग दिवस पर लखनऊ चलने का किया आह्वान
विज्ञापन

स्योहारा। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक में निर्णय किया गया की विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री के सम्मुख अपनी मांगें रखेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा बुढ़नपुर में आयोजित बैठक में तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर लखनऊ चलने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमए पाशा ने कहा कि सभी दिव्यांगों को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर लखनऊ पहुंचना चाहिए। जहां मुख्यमंत्री को दिव्यांगों की समस्याओं को अवगत करा जाएगा। एक ज्ञापन देकर दिव्यांग आयोग जिसका अध्यक्ष दिव्यांग हो बनाने का अनुग्रह किया जाएगा। पाशा ने कहा जनपद के हर कार्यालय में दिव्यांगों का शोषण किया जाता है। उनका शोषण बंद किया जाए। दिव्यांगों को देखकर रोडवेज बस न रोकना और उनसे अभद्रता किया जाना रोका जाना चाहिए। दिव्यांगों की पेंशन 5000 मासिक होने सहित अनेक मांग मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी जाएगी। इसके और राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने रेलवे प्रशासन से अपील की है कि दो दिसंबर को दिव्यांग लखनऊ जाएंगे। सभी ट्रेनों में दिव्यांगों कोचों को खाली कराकर दिव्यांगों के लिए सहूलियत दी जाए। दिव्यांगों के कोचों के अंदर आम जनता बैठ जाती है तथा इस वजह से दिव्यांगों को दिक्कत आती है। मो. आजम, मो. इंतजार, ऋषि पाल, इरशाद नवी, जीशान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें