फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता और पुलिस के बीच हों मधुर संबंध : एडीजी

विज्ञापन
बिजनौर-मंडावर रोड पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एडीजी राजकुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जनता और पुलिस के बीच हों मधुर संबंध : एडीजी
विज्ञापन

बिजनौर। जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध होना बेहद जरूरी है। इससे लोगों के बीच विश्वास बढ़ता है ओर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम होता है। यह बातें एडीजी राजकुमार ने कहीं। दो दिनों के दौरे पर आए एडीजी ने पुलिस कार्यालय लेकर पुलिस लाइन तक का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा, वहीं जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की।
शुक्रवार की सुबह एडीजी राजकुमार जिले में पहुंचने पर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में पुलिस लाइन के मैदान में ग्राउंड सलामी ली। एडीजी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल का निरीक्षण किया। शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। पुलिस लाइन के शस्त्रागार, पुलिस स्टोर, सीपीसी कैंटीन, पुलिस चिकित्सालय, परिवहन शाखा, पुलिस लाइन आवासीय परिसर, डायल-112, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और पटल का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों को जर्सी, साफा, जीन कोट, बेल्ट, जूता, धोती के सामानों को वितरण किया। एडीजी ने कहा कि ग्राम प्रहरियों के सहयोग के बिना पुलिस विभाग की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसके बाद एडीजी ने स्थित फायर स्टेशन का निरीक्षण भी किया। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के आवासों की निर्माण का जायजा लिया और पौधारोपण किया। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसपी देहात रामअर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ भरत सोनकर, आरआई शिव बालक वर्मा मौजूद रहे। एडीजी ने पुलिस लाइन में जिले के जनप्रितिनिधियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें