कल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करें बैंक : डीएम
बिजनौर। विकास भवन सभागार में बैंकों की जिला सलाहकार समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डीएम उमेश मिश्रा ने की। बैठक में बैंकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करने की बात कही गई। साथ ही एलडीएम से 45 प्रतिशत से कम सीडी वाले बैंकों से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए कहा गया है।
शुक्रवार को बैंकों की डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक में डीएम ने कहा कि बैंक अपना सीडी रेशो (ऋण जमा अनुपात) ठीक रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कल्याणकारी योजना है। इससे अनेक रेहड़ी-पटरी दुकान वालों को फायदा मिला है। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि आमजन के आर्थिक उत्थान व गरीब व वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ने में सहयोग करें। बैठक में सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष की कमियों दोबारा न हो। एलडीएम जोगेंद्र ग्रोवर ने बैंको का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही कहा कि 13 बैंकों का सीडी रेशो 60 प्रतिशत से अधिक, पांच बैंकों का सीडी रेशो 40 से 60 प्रतिशत तक और सात बैंकों का सीडी रेशो 40 प्रतिशत से कम रहा। बैठक में सीडीओ केपी सिंह, एलडीएम जोगेंद्र ग्रोवर, एजीएम आरबीआई एसएस दुग्तल, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम ज्ञान सिंह और अन्य बैंकों से आये प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।