फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरी की ताबड़तोड़ पांच वारदातों का खुलासा, दबोचे गए तीन शातिर चोर, आरोपियों ने उगला पूरा सच

Wed, 21 Sep 2022 05:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

चोरी की ताबड़तोड़ पांच वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया गया है। अभी चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े चोरी के आरोपी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में शिवालाकलां और चांदपुर में पांच अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया, जबकि इनका एक साथी अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ सुनीता दहिया ने प्रेसवार्ता कर चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वाट-सर्विलांस और चांदपुर पुलिस ने गुलजार पुत्र खुर्शीद निवासी फीना कॉलोनी चांदपुर, मूल निवासी जाटान बिजनौर, रामपाल पुत्र जालम सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा कस्बा कैथरा थाना धनौरा अमरोहा और अजय सैनी पुत्र विकास निवासी सरायरफी चांदपुर को गिरफ्तार किया है। गुलजार 25 हजार रुपये का इनामी भी है।

पकड़े गए चोरों ने एक सितंबर को चांदपुर के मोहल्ला साहूवान में आसिम मियां के मकान का ताला तोड़कर एलईडी, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। इसके बाद 13 सितंबर को चांदपुर में ही शिवम वर्मा की दुकान में 41 मोबाइल चोरी कर लिए थे। साथ ही 27 अगस्त से एक सितंबर तक शिवालाकलां क्षेत्र में कई नलकूपों से र्स्टाटर, केबिल और तार चोरी किए थे। कोतवाली चांदपुर में दो चोरी और शिवालाकला में तीन जगह चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन के बड़े राज: खूबसूरत चेहरा देख जाल में फंस थे लोग, चंद दिनों में कर देती थी कंगाल,देखें तस्वीरें

विज्ञापन

आरोपियों के पास चोरी के 31 मोबाइल, सात बैटरी, चोरी के तार, एक एलईडी, आभूषण और तमंचे बरामद किए गए हैं। साथ ही ताला आदि तोड़ने वाली रॉड भी मिली है। हालांकि अभी इन आरोपियों का एक साथी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पार्षद का अपमान: IAS को बताने पहुंचे थे इलाके का हाल, हाथ-पैर पकड़ किया ये हाल, सारी हदें हुईं पार, तस्वीरें

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में स्वाट प्रभारी एसआई तेजपाल सिंह, एसआई संजय कुमार और थाना चांदपुर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार शर्मा, एसआई राजीव कुमार शर्मा, एसआई नितेंद्र सिंह, एसआई रामचंद और सिपाही चरणदास आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें