फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
कादराबाद के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

अफजलगढ़। मंगलवार रात चोरों ने गांव हिदायतपुर चौहड़वाला के तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। गांव में एक साथ तीन चोरियां होने पर गांववालों ने पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष व्याप्त है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शमीम ने बताया कि मंगलवार रात गर्मी के चलते वह घर के आंगन में सोया था। चोरों ने रात में उसके कमरे की कुंडी खोलकर वहां रखे बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ तोले सोने व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, कमरे में लगी एलसीडी व दस हजार की नकदी सहित ढाई लाख की चोरी कर ली। वहीं गांव के यामीन ने बताया कि उसके घर में दरवाजे नहीं हैं। चोरों ने उसके कमरे में रखे दो बोरी चावल व करीब डेढ़ किलो चांदी आभूषणों सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। उधर गांव के अकबर के घर में घुसकर 1500 रुपये चोरी कर लिए। सुबह होने पर चोरी का लोगों को पता चला। गांव में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी होने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें