फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक पोषक नहर में डूबा, सर्च अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। दोस्तों के साथ नहाने गया युवक पोषक नहर में डूब गया। लेकिन उसके साथी उसे बचाने के स्थान पर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के तैराकों को नहर में उतारकर तलाश करने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

धामपुर थाने के गांव सुहागपुर निवासी फैजान (18) पुत्र मो. रशीद गांव के अपने दोस्तों के साथ शनिवार को गांव के पास स्थित पोषक नहर में नहाने गया था। पानी का तेज प्रवाह होने से फैजान डूबने लगा तो उसके साथी उसे बचाने के जगह नहर से निकल शोर मचाते हुए भाग गए। बताया जाता है कि उसके घर जाकर उसके परिजनों को सूचना भी नहीं दी। शोर मचने पर जंगलों में काम करने वालों ने नहर में छलांग लगा युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर के बाद गांव के तैराकों ने डूबे युवक का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं लग सका था। परिजनों ने पुलिस से गोताखोरों को बुलाकर युवक को तलाश करने की मांग की है। बताया कि नहर में पानी का तेज प्रवाह है। यह पोषक नहर खो नदी से निकली है। पुलिस का कहना है कि नहर के पानी को कम करा युवक को सर्च करने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर फैजान के घर पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसके साथियों से पूछताछ की तो युवक के नहर में डूबने का पता चला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें