फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों पर की फूलों की वर्षा

विज्ञापन
बिजनौर में सफाई कर्मचारियों पर फूलों की वर्षा करते अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के स? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सफाई कर्मियों पर की गई पुष्पवर्षा
विज्ञापन

बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के बीच पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान की व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल ने सभी सफाई कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कर्मियों का खीर से मुंह मीठा कराया और भोजन के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने सभी को सफाई रखने की सलाह दी। भोजन की व्यवस्था वर्धमान कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. जीआर गुप्ता की पत्नी व संस्थान की सदस्य डा. नीलम गुप्ता द्वारा की गई। सविता अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की ओर से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे पुलिस, स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों और जरूरतमंद गरीबों की लगातार मदद की जा रही है। सहयोग करने वालों में प्रदीप कुमार अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, आकाश मिश्रा, वार्ड मेंबर अमन सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें