फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते रविवार देर रात एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। दोनों अलग-अलग जातियों के हैं और बालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। रविवार देर रात युवती अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की बात कहने लगी। युवक के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। सोमवार को दोनों पक्षों के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे, जहां काफी देर तक बातचीत चली। समझाने पर युवती अपने स्वजन के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें