फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती का अपहरण का ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती का अपहरण कर ले गया युवक
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने युवती के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करते हुए गोली चला दी। गोली लगने से युवती का रिश्तेदार घायल हो गया। आरोप है कि युवक जबरन शस्त्रों से आतंकित कर युवती का अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर एक गांव में सोमवार रात गांव का ही एक युवक शस्त्र लेकर एक युवती के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने युवती के परिजनों से मारपीट की। रात्रि लगभग 1:30 बजे हुई घटना में युवक द्वारा गोली चलाने पर युवती के यहां आया रिश्तेदार युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। युवती के पिता ने आरोपी पंकज समेत सहित तीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और युवती का अपहरण करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी ने देर रात उनके घर में घुसकर उसके पुत्रों और भांजे के साथ मारपीट करते हुए गोली चला दी जिससे उसका 17 वर्षीय भांजा गोली लगने से घायल हो गया। आरोप है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को हथियारों के बल पर युवक अपने साथियों के साथ जबरन अपहरण कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरोगा ने गोली चलने और युवती के साथ प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिलने की बात कही है। बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें