फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद होने पर युवक ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद होने पर युवक ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। रविवार शाम ग्राम दबखेड़ी में पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव वालों के अनुसार रविवार को गांव दबखेड़ी निवासी अंकुल (28) की किसी बात को लेकर पत्नी जीतू से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर शाम करीब तीन बजे उसने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल अंकुल को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकुल माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी और उसके छह साल का एक पुत्र है। मृतक की मां ब्रजेेश देवी ने बताया कि बेटे ने चारपाई पर लेटकर उसकी आंखों के सामने खुद को गोली मारी। उसे कुछ कहने अथवा बचाने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें