फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक ने दम तोड़ा

Mon, 24 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के अफजलगढ़ में  बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कालागढ़ में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक मयस्सर नहीं है।
विज्ञापन


बीमार  मरीजों के अस्पताल में आने का सिलसिला जारी है। पुराना कालागढ़ निवासी 24 वर्षीय माजिद पुत्र पहलवान की रविवार को बुखार के चलते मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले बुुखार आया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। काशीपुर में उसने दम तोड़ दिया। तिमारदारों का आरोप है कि सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। दवाइयां देकर लौट दिया जाता है। उधर,  सीएससी चिकित्सा प्रभारी डा. राजीव चौहान का कहना है कि बुखार आने पर मरीज अच्छे चिकित्सक व सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराएं। रजिस्टर्ड पैथोलॉजी में ही खून की जांच कराएं। मच्छरों से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें