फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। गांव धींवरपुरा में शुक्रवार की रात अशोक (28) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। वह कई माह से अपनी पत्नी के पास ससुराल में रह रहा था। पांच दिन पहले ही गांव आया और शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि अशोक का विवाह पांच वर्ष पूर्व गांव हैबतपुर धनौरा निवासी युवती के साथ हुआ था। उनकी तीन वर्ष की एक पुत्री है। आपसी अनबन के चलते महिला मायके चली गई थी। अशोक के लेने जाने पर भी वह नहीं आई, जिसके चलते पांच माह पूर्व अशोक भी धनौरा चला गया और वहीं किसी कोल्ड स्टोर पर मजदूरी करने लगा। मृतक के भाई मगन ने अशोक को उसकी पत्नी प्रताड़ित कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें