फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वर्ष 2025 बना शिक्षा सुधार का साल, जनपद को मिले आधुनिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजवीर चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में वर्ष 2025 शिक्षा सुधार और विस्तार के लिहाज से एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। जनपद को एक केंद्रीय विद्यालय और चार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में शिक्षण कार्य आरंभ हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय और मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की नींव रखी गई। शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

जनपद में 2119 परिषदीय विद्यालय, 414 राजकीय, एडेड व वित्तविहीन हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालय, 116 सीबीएसई, आईसीएसई तथा करीब 119 डिग्री, प्रोफेशनल, इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हैं। इस साल लंबे समय से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय संचालन की पूरी हुई। स्वाहेड़ी में लेखपाल प्रशिक्षण भवन में केंद्रीय विद्यालय का संचालन अस्थाई रूप से शुरू हुआ। इसके साथ ही जनपद के पीएम श्री विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है। यहां डिजिटल कक्षाएं, स्मार्ट बोर्ड और तकनीकी उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ सके हैं। शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनपद के सभी सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालयों का निर्माण भी कराया गया है। इससे विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ी है और सीखने का माहौल बेहतर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें