फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर, हाईवे को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू

विज्ञापन
नजीबाबाद में एनएच ने तैयार की हाईवे की एक साइड। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हाईवे को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नगर की बीच आबादी से गुजर रहे नेशनल हाईवे की एक साइड को गड्ढामुक्त कराने की अभियान शुरू किया है।
नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे को गड्ढामुक्त कराने के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया और खस्ताहाल नेशनल हाईवे से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका ही असर है कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को जोड़ने वाले नगर के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे की एक साइड को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू हुआ है। पूजा नर्सिंगहोम से लेकर मालन नदी पुल तक गड्ढों को भरकर हाईवे की एक साइड समतल की गई है। नईम, अमजद, अभिनव, अमित, साहिद, मुकेश आदि नागरिकों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान प्रशासन ने हाईवे को गड्ढामुक्त कराने का आश्वासन दिया लेकिन विभाग अब जाकर इसके प्रति गंभीर हुआ है।
जल्द नेशनल हाईवे होगा गड्ढामुक्त
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक का कहना है कि विगत दिनों वर्षा और तकनीकी समस्याओं के चलते हाईवे को गड्ढामुक्त नहीं कराया जा सका। मंगलवार देर रात नगर के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे की एक साइड को गड्ढामुक्त कराया गया है। दो-तीन दिन के भीतर नजीबाबाद से हरिद्वार तक नेशनल हाईवे को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पूरी हुई नहीं खोद दी
नजीबाबाद। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाईवे को गड्ढामुक्त करने मंगलवार की रात को जैसे एक साइड के लेयर तैयार की। मोहल्ला रम्पुरा में नगरपालिका की भूमिगत पाइप से पेयजल कनेक्शन जोड़ने के लिए मार्ग को खोद दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें