फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिसंबर के अंत तक पूरा होगा स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े पेड़ों का कटान- जड़ों को उखाड़ने का तेजी से चल रहा कार्य
विज्ञापन

- सड़क के दोनों तरफ सात-सात मीटर और चौड़ा हो रहा है मार्ग
- इसके कंप्लीट होने पर नागरिकों को मिलेगा बड़ा लाभ, यातायात व्यवस्था होगी और बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से धामपुर के बीच से गुजर रहे स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्ग निर्माण दिसंबर 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा। वन विभाग की अनुमति के बाद पेड़ों का कटान तेजी से चल रहा है। बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मरों को स्थानांतरित कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से धामपुर में स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। दुर्गा विहार कॉलोनी से लेकर राजपूताना चौपले तक करीब 5 किलोमीटर लंबे डिवाइडर युक्त हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। लगभग तीन किलोमीटर लंबा डिवाइडर भी बन चुका है। जहां पर अभी भी पेड़ खड़े हैं और बिजली की लाइन स्थानांतरित नहीं हो पाई है, वहां पर डिवाइडर नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

कुछ ऐसी जगह है, जहां पर पेड़ों का कटान तो हो चुका है लेकिन वहां पर अभी भी पेड़ों की जड़ें खड़ी हुई हैं। पेड़ों की इन जड़ों को उखाड़ने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। जैसे ही यह कार्य पूरा हो जाएगा तो लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के दोनों तरफ सात-सात मीटर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। जिसकी वजह से वाहनों को चलने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों तरफ सात-सात मीटर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपेक्षित सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि जब यह मार्ग पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो इसका नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्तमान में जो मार्ग पर आरएसएम तिराहा, शेरकोट चुंगी, पुराना धामपुर चुंगी, नगीना चौराहा आदि कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, उससे छुटकारा मिलेगा। यातायात व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें