खोदाई में पूरी तरह नजर आया कुआं
बुधवार को खोदाई के दौरान कुआं पूरी तरह नजर आ गया। इसकी सूचना पुलिस ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी। अब राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर मस्जिद की भूमि की पैमाइश करेगी। पैमाइश के बाद कुएं की वास्तविक स्थिति और भूमि संबंधी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
राजस्व टीम की पैमाइश के बाद होगी कार्रवाई
विवेचना अधिकारी सुनील सहरावत ने बताया कि खोदाई के बाद कुआं पूरी तरह नजर आ गया है। राजस्व विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के मौके पर पहुंचकर पैमाइश करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
मामले को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अधिकारियों के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ने कुएं को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। वहीं, पैमाइश के बाद ग्रामीणों की ओर से कुएं की चारदीवारी कराए जाने की बात भी कही गई है।