फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बूंदाबांदी व हवा से मौसम हुआ सुहावना

Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कालागढ़ मेंगर्म हवाओं के बीच बारिश पड़ने पर वन्यजीवों ने भी ली राहत की सांस। बारिश पड़ने पर
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार को दोपहर तक तेज धूप निकलने से गर्मी ने लोगों के पसीने छुटाए। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव छिप गए। शाम को जिले में बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से मौसम में सुहावना हुआ। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गर्मी व उमस रही। शनिवार सुबह से ही गर्मी काफी होने लगी। यहीं कारण है कि जनपद का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री पार कर चुका। शाम चार बजे के करीब मौसम ने करवट बदली। कहीं तेज व कहीं हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जिले में लगभग गेहूं कटाई व थ्रेसिंग का कार्य हो गया। किसान गन्ना फसल की पैदावार में जुटा हुआ है। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि शुक्रवार का तापमान अधिकतम 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें